Lesson Plan Of Math In Hindi - 16 (पाठ्य योजना , गणित )

पाठ्य योजना क्रमांक – 16

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “स्थानीय मान”
कक्षा – 3rd
कालांश – IV
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –
  1.             छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.             छात्रों में बौद्धिक शक्तियां जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.             छात्रों में गणित को दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना.
  4.             छात्रों में गणित की अभ्यास क्षमता का विकास करना.


विशिष्ट उद्देश्य –
  1.             छात्र स्थानीय मान को समझ सकेगें.
  2.             छात्र स्थानीय मान की विधि को जान सकेगें.
  3.              छात्र संख्या का स्थानीय मान निकाल सकेगें.


शिक्षण सहायक सामग्री –
        कक्षा में प्रयोग होने वाले समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा प्रकरण सबंधी अन्य उपकरण.

पूर्व ज्ञान –
        छात्र संख्या को पहचानना अच्छे से जानते होंगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo

1.


2.


3.


4.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, 10 को शब्द में कैसे लिखेंगें?

प्रo- दस का दहाई क्या होता हैं?

प्रo- 100 में 1 किस स्थान पर हैं?

प्रo- अंकों की स्थान का मान निकालना क्या कहलाता हैं?  
छात्र अनुक्रिया


उत्तर- दस


उत्तर- 100


उत्तर- दहाई स्थान पर


समस्यात्मक


उद्देश्य कथन –
              छात्रों, आज हमलोग “संख्या का स्थानीय मान” निकालना सीखेगें.

प्रस्तुतीकरण –

              छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ – छात्रों, संख्या का स्थानीय मान को समझने के लिए हम कुछ उदाहरण देखते हैं –

जैसे- 474 में 4 का स्थानीय मान = 400
     840 में 4 का स्थनीय मान = 40

छात्र अनुक्रिया –
           छात्र ध्यानपूर्वक देखेगें, सुनेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –
     
प्रo- 435 को संख्यानाम में लिखें?
उत्तर- चार सौ पैंतीस
प्रo- 285 में 8 का स्थानीय मान लिखें?
उत्तर- 80

श्यामपट्ट कार्य –

                   “स्थानीय मान”

  • 548 में 5 का स्थानीय मान = 500
  • नौ सौ तीस को संख्या में लिखें = 930


मूल्यांकन प्रश्न –
  1. प्रo- 2 सैकड़ा 3 दहाई 9 इकाई = ?
  2. प्रo- 572 को विस्तारित रूप में लिखें?


गृहकार्य –
         छात्रों, नीचे जो प्रश्न दिया हुआ हैं, उसे आप घर से बनाकर आयेगें.

  1. प्रo- 435 को संख्यानाम में लिखें.
  2. प्रo- छह सौ तीस को संख्या में लिखें.
  3. प्रo- 391 में 1 का स्थानीय मान बतायें.
Image result for image of  sthaniy maan in math



Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)