Lesson Plan Of Math In Hindi - 19 (पाठ्य योजना , गणित )

पाठ्य योजना क्रमांक – 19

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “संख्यानाम”
कक्षा – 2nd
कालांश – III
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –

  1.            छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.             छात्रों में विभिन्न बौद्धिक शक्तियों जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.             छात्रों में गणित को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना.
  4.              छात्रों में गणित की अभ्यास क्षमता का विकास करना.

विशिष्ट उद्देश्य –

  1.      छात्र सभी अंको के संख्यानाम को जान सकेगें.
  2.       छात्र सभी अंकों के संख्यानाम को लिख सकेगें.
  3.        छात्र संख्यानाम को पहचान सकेगें.

शिक्षण सहायक सामग्री –
                  कक्षा में प्रयोग होने वाली समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा प्रकरण सबंधी अन्य उपकरण.

पूर्व ज्ञान –
             छात्र अंकों को पहचानना अच्छे से जानते होगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo

1.


2


3.


4.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, 1 के बाद क्या आता हैं?

प्रo- 2 गणितीय भाषा में क्या हैं?

प्रo- संख्या के नाम को क्या कहते हैं?

प्रo- 29 का संख्यानाम बतायें?
छात्र अनुक्रिया

उत्तर- 2


उत्तर- संख्या


उत्तर- संख्यानाम

समस्यात्मक

उद्देश्य कथन –
         छात्रों, आज हमलोग “संख्यानाम” के विषय में विस्तृत रूप से अध्ययन करेगें.

प्रस्तुतीकरण –
                     छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ – छात्रों, संख्या को संख्यानाम में लिखते हैं.

जैसे- 1 = एक 
        2 = दो
       3 = तीन
       4 = चार
        5 = पाँच
       6 = छ:
       7 = सात
      8 = आठ
     9 = नौ
      10 = दस .....
इस तरह सभी अंकों के संख्यानाम लिखे जाते हैं.

छात्र अनुक्रिया –
                 छात्र ध्यानपूर्वक देखेगें, सुनेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –


  • प्रo- 26 को संख्यानाम में लिखें?
              उत्तर- छब्बीस

  • प्रo- 55 को संख्यानाम में लिखें?
                  उत्तर- पचपन


श्यामपट्ट कार्य –

                     “अंकों से संख्यानाम में लिखना”

59 = उनसठ
69 = उनहत्तर
79 = उन्नासी
89 = नवासी
99 = निन्यानवे


मूल्यांकन प्रश्न –

  1. प्रo- 89 को संख्यानाम में लिखें?
  2. प्रo- 98 को संख्यानाम में लिखें?
  3. प्रo- 58 को संख्यानाम में लिखें?

गृहकार्य –

               छात्रों नीचे जो कार्य दिया जा रहा हैं, उसे आप घर से करके आइयेगा.


  1. प्रo- 61, 62,63 इन सबको संख्यानाम में लिखें?
  2. प्रo- अस्सी को अंकों में लिखें?
  3. प्रo- 91, 92,93, 94 इन सबको संख्यानाम में लिखें?



Comments

Popular posts from this blog

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

बुद्धि के सिद्धांत (Principals Of Intelligence)

Lesson Plan Of English