Lesson Plan Of Math In HIndi - 15 (पाठ्य योजना , गणित)

पाठ्य योजना क्रमांक – 15

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “संख्या को विस्तारित रूप”
कक्षा – 3rd
कालांश – IV
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –
  1.             छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.              छात्रों में बौद्धिक शक्तियां जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.              छात्रों में गणित को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना.
  4.              छात्रों में गणित अभ्यास क्षमता का विकास करना.


विशिष्ट उद्देश्य –
  1.           छात्र संख्या को विस्तारित करने की विधि को जान सकेगें.
  2.           छात्र संख्या के विस्तारित रूप को जान सकेगें.
  3.           छात्र संख्या को विस्तारित कर सकेगें.


शिक्षण सहायक सामग्री –
        कक्षा में प्रयोग होने वाले समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा प्रकरण सबंधी अन्य उपकरण.

पूर्व ज्ञान –
          छात्र संख्या को पूर्ण रूप से पहचानना जानते होंगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo

1.


2.



3.


4.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, दहाई को अंकों में लिखें?

प्रo- 10 के बाद एक शून्य लगाने पर कितना आयेगा?

प्रo- 100+10 को जोड़ने पर कितना होगा?

प्रo- 110 को विस्तारित रूप में लिखें?
छात्र अनुक्रिया


उत्तर- 10


उत्तर- 100



उत्तर- 110


समस्यात्मक

उद्देश्य कथन –
           छात्रों, आज हमलोग “संख्या को विस्तारित” रूप में करना सीखेगें.

प्रस्तुतीकरण –

          छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ – छात्रों, संख्या को विस्तारित रूप में करने के लिए हम कुछ उदाहरण देखते हैं-

जैसे- 624 में 4 का स्थानीय मान = 4 इकाई, यानि 4
            2 का स्थानीय मान = 2 दहाई, यानी 20
            6 का स्थानीय मान = 6 सैकड़ा, यानी 600
अंत: 624 = 6 सैकड़ा + 2 दहाई + 4 इकाई
यानी,       600 + 20 + 4 = 624

छात्र अनुक्रिया –
             छात्र ध्यानपूर्वक देखेगें, सुनेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –

प्रo- 645 को विस्तारित रूप में लिखें.
उत्तर- 6 सैकड़ा + 4 दहाई + 5 इकाई
प्रo- 475 में 4 का स्थानीय मान बताएं?
उत्तर- 400 यानी, 4 सैकड़ा


श्यामपट्ट कार्य –

                   “संख्या को विस्तारित करना”

  • 354 में 3 का स्थानीय मान = 300
  • 536 का विस्तारित रूप = 500+30+6


मूल्यांकन प्रश्न –
  1.           प्रo- 720 को विस्तारित रूप में लिखें?
  2.            प्रo- 831 में 8 का स्थानीय मान बतायें?
  3.            प्रo- 500+70+2 = ? को बनायें?


गृहकार्य –

         छात्रों, निचे जो प्रश्न दिया हुआ हैं, उसे आप घर से हल करके आयेगें.

  1. प्रo- 749 में 9 का स्थानीय मान बतायें?
  2. प्रo- 536 को विस्तारित रूप में लिखें?
  3. प्रo- 939 को विस्तारित रूप में लिखें?
Image result for image of expand number - ... number


             

          

Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)