Lesson plan of math - 5 (पाठ्य योजना , गणित )

पाठ्य योजना क्रमांक – 5

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “लाभ-हानि”
कक्षा – 5th
कालांश – II
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –

  1.              छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.              छात्रों में विभिन्न बौद्धिक शक्तियाँ जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.               छात्रों में गणित का अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना.
  4.                छात्रों में गणना करने की क्षमता का अभ्यास कराना.

विशिष्ट उद्देश्य –

  1.              छात्र लाभ-हानि के बारें में ज्ञान रख सकेगें.
  2.               छात्र इसका प्रयोग दैनिक जीवन में कर सकेगें.
  3.                छात्र लाभ-हानि निकलना सीख सकेगें.

शिक्षण सहायक सामग्री - 
             कक्षा में प्रयोग होने वाले समस्त सामाग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा लाभ-हानि का सूत्र चार्ट.

पूर्व ज्ञान –
           छात्र लाभ-हानि के बारे में सामान्य जानकारी रखते होंगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo


1.


2.


3.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, यह (÷) किसका निशान हैं?

प्रo- 75 ÷ 15 को बनायें?

प्रo- किसी विद्यार्थी ने 5रु की कलम 25रु में खरीदा और 30रु में बेच दिया तो उसे कितने रुo लाभ हुए?
छात्र अनुक्रिया


उत्तर- भाग का

उत्तर- 3


समस्यात्मक


उद्देश्य कथन –
          छात्रों, आज हमलोग “लाभ-हानि” के बारें में विस्तृत रूप से अध्ययन करेगें.

प्रस्तुतीकरण –
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

लाभ – छात्रों, जब हम किसी वस्तु को लागत मूल्य से ज्यादा मूल्य में बेचते हैं तो उसे लाभ कहते हैं. 

लाभ के सूत्र - विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य

इसे एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं –
 प्रo- सीता न गीता को 25रु की कॉपी 30रु में बेचीं तो उसे कितने रूपए का लाभ हुआ?
        उत्तर- विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
              30रु  -  25रु = 5 रु (लाभ)

हानि – छात्रों, जब हम किसी वस्तु को लागत मूल्य से कम मूल्य में बेचते हैं तो उससे हमें हानि प्राप्त होती हैं.

हानि के सूत्र – क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य

इसे भी एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं –
प्रo- सीता ने अपनी 20रु की कलम गीता को 15रु में बेचीं. सीता को कितने रु की हानि हुई?
उत्तर -           क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य
                  20रु  -   15रु = 5रु (हानि)


छात्र अनुक्रिया –
            छात्र ध्यानपूर्वक देखेगें, सुनेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –

             1.       प्रo- 10रु में खरीदी गयी पेंसिल को 20रु में बेचने पर लाभा हुआ?
                        उत्तर- 10रु
             2.    प्रo- 200रु की साईकिल को 100रु में बेचने पर कितने रु हानि हुई?
                       उत्तर- 100रु

श्यामपट्ट कार्य –

                       लाभ-हानि

लाभ – विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य
हानि – क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य

प्रo- 90रु में खरीदी गयी किताब को 100रु में बेचने पर कितना लाभ हुआ?
उत्तर- लाभ – विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
            100रु   -    90रु = 10रु (लाभ)


मूल्यांकन प्रश्न –

  1. प्रo- राम ने 7रु में पेन खरीदे और 8रु में बेच दिए, उसे कितना लाभ हुआ?
  2. प्रo- लाभ का सूत्र बताएं?
  3. प्रo- हानि का सूत्र बतायें?

गृहकार्य –

           छात्रों, नीचे जो आपको गणित की समस्या दिया जा रहा हैं, उसे आप घर से बनाकर लायेगें.


  1. प्रo- सोहन ने 89रु में एक कॉपी ख़रीदा और 95रु में बेच दिया, उसे कितने रु का लाभ हुआ?
  2. प्रo- रवि ने 500रु का सब्जी ख़रीदा और उसे 300रु में बेच दिया, उसे कितने रूपए की हानि हुई?
  3. प्रo- काव्या ने 800रु का कपड़ा खरीदा और 200रु में उस कपड़ें को शिवानी को दे दी, उसे कितने रु की हानि हुई?

Image result for profit and loss formula in hindi



Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)