Lesson Plan Of Math In Hindi - 14 (पाठ्य योजना , गणित )

पाठ्य योजना क्रमांक – 14

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “त्रिभुज के प्रकार”
कक्षा – 5th
कालांश – IV
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –

  1.               छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.               छात्रों में बौद्धिक शक्तियां जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.               छात्रों में गणित को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना.
  4.               छात्रों में गणित की अभ्यास क्षमता का विकास करना.

विशिष्ट उद्देश्य –

  1.              छात्र त्रिभुज का ज्ञान रख सकेगें.
  2.               छात्र त्रिभुज के प्रकार को जान सकेगें.
  3.               छात्र त्रिभुज से संबंधित गणितीय समस्याओं को हल कर सकेगें.

शिक्षण सहायक सामग्री –
             कक्षा में प्रयोग होने वाले समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा प्रकरण सबंधी अन्य उपकरण.

पूर्व ज्ञान –
         छात्र “त्रिभुज” के बारें में सामान्य जानकारी रखते होंगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo

1.


2.


3.


4.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, ० ये क्या हैं?

प्रo- दो बिंदुओं को मिलाने से क्या बनता हैं?

प्रo- तीन रेखाखण्डों से बनी बन्द आकृति को क्या कहते हैं?

प्रo- त्रिभुज के कितने प्रकार हैं?
छात्र अनुक्रिया


उत्तर- बिंदु

उत्तर- रेखा


उत्तर- त्रिभुज


समस्यात्मक


उद्देश्य कथन –
             छात्रों, आज हमलोग “त्रिभुज के प्रकार” के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करेगें.

प्रस्तुतीकरण –

          छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ – छात्रों, तीन रेखाखण्डों से बनी बंद आकृति को त्रिभुज कहते हैं. त्रिभुज की तीन भुजाए, तीन शीर्ष तथा तीन कोण होते हैं.



Image result for image of triangle


 भुजाओं के विचार से त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं –

1.      समबाहु त्रिभुज – जिस त्रिभुज की तीनों भुजाए बराबर हों , वह समबाहु त्रिभुज कहलाता हैं.
2.      समद्विबाहु त्रिभुज – जिस त्रिभुज की दो भुजाए आपस में बराबर हो तथा एक भुजा अलग हो, ऐसे त्रिभुज को समद्विबाहु त्रिभुज कहते हैं.
3.      विषमबाहु त्रिभुज – जिस त्रिभुज की तीनों भुजाए अलग-अलग हो, उसे विषमबाहु त्रिभुज कहते हैं.

                      कोण के विचार से भी त्रिभुज के तीन प्रकार होते हैं –

1.      समकोण त्रिभुज – जिस त्रिभुज का एक कोण समकोण हो, उसे समकोण त्रिभुज कहते हैं.
2.      अधिककोण त्रिभुज – जिस त्रिभुज का एक कोण अधिककोण हो, उसे अधिककोण त्रिभुज कहते हैं.
3.      न्यूनकोण त्रिभुज – जिस त्रिभुज के तीनों कोण न्यूनकोण हो, उसे न्यूनकोण त्रिभुज कहते हैं.

छात्र अनुक्रिया –
            छात्र ध्यानपूर्वक सुनेगें, देखेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –

               प्रo- न्यूनकोण त्रिभुज की परिभाषा दे?
                उत्तर- जिस त्रिभुज की तीनों कोण न्यूनकोण हो.
               प्रo- तीन रेखाखण्डों की बंद आकृति को क्या कहते हैं?
                उत्तर- त्रिभुज


श्यामपट्ट कार्य –

                  “त्रिभुज के प्रकार”

   कोण के विचार से त्रिभुज के प्रकार –

  •     समकोण त्रिभुज
  •      न्यूनकोण त्रिभुज
  •      अधिककोण त्रिभुज

  भुजाए के विचार से त्रिभुज के प्रकार –

  •     समबाहु त्रिभुज
  •      समद्विबाहु त्रिभुज
  •      विषमबाहु त्रिभुज

मूल्यांकन प्रश्न –

  1. प्रo- कोण के विचार से त्रिभुज के कितने प्रकार हैं?
  2. प्रo- भुजाए के विचार से त्रिभुज के कितने प्रकार हैं?
  3. प्रo- समबाहु त्रिभुज की परिभाषा दे?

गृहकार्य –

      छात्रों, नीचे जो प्रश्न दिया हुआ हैं उसका उत्तर आप घर से करके आयेगें.


  1. प्रo- न्यूनकोण त्रिभुज की परिभाषा दे.
  2. प्रo- विषमबाहु त्रिभुज की परिभाषा दे.
  3. प्रo- अधिककोण त्रिभुज की परिभाषा दे.

Image result for image of triangle with parts in hindi


      

Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)