Lesson Plan Of Math In Hindi - 12 (पाठ्य योजना, गणित)

पाठ्य योजना क्रमांक – 12

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “भार”
कक्षा – 5th
कालांश – III
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –

  1.             छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.             छात्रों में बौद्धिक शक्तियां जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.              छात्रों में गणित को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना.
  4.              छात्रों में गणित की अभ्यास क्षमता का विकास करना.

विशिष्ट उद्देश्य –

  1.             छात्र को भार का ज्ञान हो सकेगा.
  2.              छात्र भार का प्रयोग दैनिक जीवन में कर सकेगें.
  3.               छात्र भार से सबंधित गणितीय समस्याओं को हल कर सकेगें.

शिक्षण सहायक सामग्री –
           कक्षा में प्रयोग होने वाले समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा प्रकरण सबंधी अन्य उपकरण.

पूर्व ज्ञान –
        छात्र “भार” के बारे में सामान्य जानकारी रखते होंगें
.
प्रस्तावना –

क्रम सo

1.



2.


3.



4.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, आप घर से बाहर किन-किन कामों की वजह से जाते हो?

प्रo- बाजार आप क्यों जाते हो?


प्रo- सब्जी कितने किलोग्राम  लेते हो?

प्रo- 1 किलोग्राम को ग्राम में बदलें?
छात्र अनुक्रिया

उत्तर- खेलने, पढ़ने, बाजार इत्यादि

उत्तर- सब्जी खरीदने इत्यादि


उत्तर- 1 किलो, 2 किलो 

समस्यात्मक



उद्देश्य कथन –
          छात्रों, आज हमलोग “भार” से सबंधित गणितीय समस्याओं को हल करना सीखेगें.

प्रस्तुतीकरण –

           छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ – छात्रों,  किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए किलोग्राम की संख्या को 1000 से गुणा करते हैं और गुणनफल के साथ इकाई ‘ग्राम’ लगा देते हैं.

जैसे- 2 किलोग्राम = 2 * 1000 किलोग्राम = 2000 ग्राम
     5 किलोग्राम = 5 * 1000 किलोग्राम = 5000 ग्राम
     9 किलोग्राम = 9 * 1000 किलोग्राम = 9000 ग्राम

छात्र अनुक्रिया –
         छात्र ध्यानपूर्वक देखेगें, सुनेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –

          प्रo- किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए क्या किया जाता हैं?
                     उत्तर- 1000 से गुणा
          प्रo- 8 किलोग्राम को ग्राम में बदलें.
                 उत्तर- 8000 ग्राम

श्यामपट्ट कार्य –

                     “भार”

  • प्रo- 4 किलोग्राम = 4000 ग्राम
  • प्रo- 5 किग्रा 200 ग्राम = 5000 ग्राम + 200 ग्राम = 5200 ग्राम

मूल्यांकन प्रश्न –

  1. प्रo- 1 किलोग्राम को ग्राम में बदलें.
  2. प्रo- 3 किलोग्राम 28 ग्राम को ग्राम में बदलें.
  3. प्रo- 7 किलोग्राम को ग्राम में बदलें.

गृहकार्य –

          छात्रों, नीचे जो प्रश्न दिया हुआ हैं, उसे आप घर से करके आयेगें.

  1. प्रo- 4 किलोग्राम 370 ग्राम को ग्राम में बदलें.
  2. प्रo- 6 किलोग्राम 12 ग्राम को ग्राम में बदलें.
  3. प्रo- 1 किलोग्राम 465 ग्राम को ग्राम में बदलें.
  4. प्रo- 3 किलोग्राम को ग्राम में बदलें.

Image result for image of weight


Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)