Lesson Plan Of Math In Hindi - 13 (पाठ्य योजना , गणित)

पाठ्य योजना क्रमांक – 13

दिनांक –
विषय – गणित
प्रकरण – “भिन्न”
कक्षा – 5th
कालांश – III
अवधि – 35 मिनट

सामान्य उद्देश्य –
  1.               छात्रों में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.                छात्रों में बौद्धिक शक्तियां जैसे- तर्कशक्ति, चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति आदि का विकास करना.
  3.                छात्रों में गणित को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करना की क्षमता का विकास करना.
  4.                छात्रों में गणित की अभ्यास क्षमता का विकास करना.


विशिष्ट उद्देश्य –          
  1.             छात्र भिन्न से परिचित हो सकेगें.
  2.              छात्र भिन्न से सबंधित गणितीय समस्याओं को हल कर सकेगें.
  3.              छात्र भिन्न का प्रयोग करने में सक्षम हो सकेगें.


शिक्षण सहायक सामग्री –
        कक्षा में प्रयोग होने वाले समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर, संकेतक आदि तथा प्रकरण सबंधी अन्य उपकरण.

पूर्व ज्ञान –
           छात्र “भिन्न” से सबंधित सामान्य जानकारी रखते होंगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo

1.


2.


3.


4.
छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, 3+4 = ? को हल कीजिय?

प्रo- 7*2 = ? को बनायें?

प्रo- 14 ÷ 2 = ? क्या होगा?

प्रo- 7 ÷ 3 को भिन्न में लिखें?
छात्र अनुक्रिया

उत्तर- 7


उत्तर- 14


उत्तर- 7


समस्यात्मक 


उद्देश्य कथन –
             छात्रों, आज हमलोग “भिन्न” से सबंधित समस्याओं को हल करना सीखेगें.

प्रस्तुतीकरण –

           छात्राध्यापिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ -  छात्रों, एक आकृति को दो बराबर भागों में बांटों. प्रत्येक भाग पूरी आकृति का आधा हैं. आधा को हम 1/2 लिखते हैं और ‘एक बटा दो’ पढ़ते हैं. 

 1/2 , 2/3 , 3/4 , 5/6 आदि पूर्ण संख्याएँ नहीं हैं. इन्हें ही “भिन्न” कहा जाता हैं.
प्रत्येक भिन्न में दो पूर्णांक होते हैं. भिन्न की लकीर के ऊपर लिखे पूर्णांक को ‘अंश और लकीर के नीचे लिखे पूर्णांक को ‘हर’ कहते हैं.

जैसे- भिन्न 1/4 में, अंश 1 और हर 4 हैं.
भिन्न 2/3 में, अंश 2 और हर 3 हैं.
भिन्न 6/7 में, अंश 6 और हर 7 हैं.


छात्र अनुक्रिया –
             छात्र ध्यानपूर्वक देखेगें, सुनेगें तथा समझेगें.

बोधात्मक प्रश्न –

         प्रo- 9/8 में अंश एवं हर को पहचानें.
                  उत्तर- 9 अंश, 8 हर
         प्रo- 3/4 को हिंदी में पढ़ें.
              उत्तर- ‘तीन बटा चार’

श्यामपट्ट कार्य –

                      “भिन्न”

प्रo- 11/15 भिन्न में अंश एवं हर को बताये.
उत्तर- 11 – अंश तथा 15 – हर

मूल्यांकन प्रश्न –

  1. प्रo- भिन्न की परिभाषा दे.
  2. प्रo- 15 अंश तथा 16 हर को भिन्न में लिखें.


गृहकार्य –
            छात्रों, नीचे जो प्रश्न दिया हुआ हैं, उसे आपलोग घर से हल करके आयेगें.

  1. प्रo- 67/68 भिन्न में अंश एवं हर को पहचानें.
  2. प्रo- ‘पाँच बटा सात’ को भिन्न में लिखें.
  3. प्रo- 1/4 को शब्द में लिखें.
  4. प्रo- ‘चार बटा नौ’ को शब्द में लिखें.
Image result for image of fraction

                  


Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)