पाठ्य योजना क्रमांक 14 -- कक्षा 4 (सामाजिक अध्ययन) Lesson Plan Of Social Studies In Hindi

पाठ्य योजना क्रमांक – 14 

दिनांक - 
  विषय – सामाजिक अध्ययन
प्रकरण – प्रकाश संश्लेषण 
कक्षा – 4th
 कालांश – ii 
अवधि – 35 मिनट                              
                                            
                                                                                   

समान्य उद्देश्य –

  1.             छात्रों में सामाजिक अध्ययन के प्रति रूचि उत्पन्न करना.
  2.             छात्रों में सामाजिक गुणों का विकास करना.
  3.             छात्रों में चिंतन शक्ति, कल्पना शक्ति तथा तर्कशक्ति का विकास करना.
  4.             छात्रों में सामाजिक अध्ययन की उपयोगिता के विषय में जानकारी प्रदान करना.


विशिष्ट उद्देश्य –
  1.            छात्र प्रकाश संश्लेषण के बारें में ज्ञान रख सकगें.
  2.            छात्र पौधे में होने वाले बदलाव को जान सकेगें.
  3.            छात्र पौधे के महत्व को समझ सकेगें.


शिक्षण सहायक सामग्री –

               कक्षा में उपयोग होने वाले समस्त सामग्री जैसे- chalk, डस्टर इत्यादि तथा प्रकाश संश्लेषण का चार्ट पेपर पर चित्र.

पूर्व ज्ञान –

         छात्र प्रकाश संश्लेषण के बारें में सामान्य जानकारी रखते होंगें.

प्रस्तावना –

क्रम सo

1.


2.


3.


4.
छात्राध्यपिका/छात्रध्यापक क्रियाएँ

प्रo- छात्रों, हमलोग किस ग्रह पर रहते हैं?

प्रo- पृथ्वी पर क्या-क्या होता हैं?

प्रo- पेड़-पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं?

प्रo- प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया कैसे होता हैं?
छात्र अनुक्रिया

                         उत्तर- पृथ्वी

                          उत्तर- पेड़-पौधे, मनुष्य इत्यादि
                         उत्तर- प्रकाश संश्लेषण के द्वारा
                         समस्यात्मक



उद्देश्य कथन –

           छात्रों, आज हमलोग प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करेगें.

प्रस्तुतिकरण –

           प्रकाश संश्लेषण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पौधे सूर्य की प्रकाश की मौजूदगी में अपने पत्तो और हरे भागों में मौजूद क्लोरोफिल की सहायता से पानी और कार्बनडाइऑक्साइड को संश्लेषित करके अपने भोजन को तैयार करते है. पानी और कार्बनडाइऑक्साइड कच्चे माल के रूप में उपयोग किये जाते है, जबकि पेड़-पौधे का यह भोजन सूक्रोज, ग्लूकोज और स्टार्च के रूप में बनता है.
           साधारण शब्द में कहे तो पेड़-पौधे के भोजन बनाने की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते है.

प्रकाश संश्लेषण के लिए जरुरी चीजें :-

  1. सूर्य की रौशनी- जो की दिन में मिलती है.
  2. कार्बनडाइऑक्साइड- जो की हवा में मिलता हैं.
  3. पानी- ये पेड़-पौधे की जड़े मिट्टी से प्राप्त करती है.

                                प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पेड़-पौधे के पत्तों और हरे भागों में होती हैं. पत्तों में छोटे-छोटे छेद होते है, जिन्हें stomata कहते है. Stomachs की मदद से ही कार्बनडाइऑक्साइड पौधे में दाखिल होते हैं. प्रकाश संश्लेषण करने वाले सजीवों को स्वपोषी कहते हैं.


बोधात्मक प्रश्न –
  1.           प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बतायें?
  2.            कार्बनडाइऑक्साइड का सूत्र बतायें?
  3.             प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पानी का क्या कार्य है?


अनुकरण वाचन –

           छात्र बारी-बारी से वाचन करेगें.

श्यामपट्ट कार्य –

       वाक्य बनाएं.

  1. रौशनी – दिन में सूर्य की रौशनी होती हैं.
  2. पानी – पानी हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत जरुरी है.
  3. पौधे – पौधे छोटे होते है.


मूल्यांकन प्रश्न –

  1.   प्रकाश संश्लेषण के महत्व बतायें?
  2.  प्रकाश संश्लेषण के लिए क्या-क्या जरुरी हैं?
  3. प्रकाश संश्लेषण करने वाले सजीवों को क्या कहते हैं?


गृहकार्य –

          छात्रों ! आपसब घर से इस प्रकरण को अभ्यास करके आयेगें.
Image result for इमेज ऑफ़ प्रकाश संश्लेषण

Comments

Post a Comment