वस्तुनिष्ट प्रश्न समाजीकरण की प्रक्रिया (Objective Question Of Socialization Process)


वस्तुनिष्ट प्रश्न समाजीकरण की प्रक्रिया (Objective Question Of Socialization Process)

Hello friends, मैंने आपको समाजीकरण की प्रक्रिया (Socialization Process) topic के बारें में पूरी जानकारी दी, अब हम इससे सबंधित कुछ Objective question देखते हैं

समाजीकरण की प्रक्रिया ( Socialization Process) –
प्रo 1 – ‘समाजीकरण’ का अर्थ हैं –
(क)  सामाजिक मानदण्ड का कठोर रूप से पालन करना
(ख)   समाज में समायोजित होना
(ग)    सामजिक मानदण्डों के विरुद्ध विद्रोह करना
(घ)    सामाजिक विविधता को समझना

प्रo 2 – “समाजीकरण वह प्रक्रिया हैं, जिसके द्वारा व्यक्ति सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रवेश करता हैं एवं समाज की विभिन्न समूहों का सदस्य बनता हैं तथा जिसके द्वारा समाज के मूल्यों एवं मान्यताओं को स्वीकार करने की प्रेरणा मिलती हैं”. यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का हैं?
(क)  मीड के अनुसार
(ख)   रॉस  के अनुसार
(ग)    किंबल यंग के अनुसार
(घ)    कुले की अनुसार

प्रo 3 – समाजीकरण की प्रक्रिया में उन .............. को प्राप्त किया जाता हैं, जिन्हें समाज में महत्व दिया जाता हैं.
(क)  मानकों
(ख)   मूल्यों
(ग)    विश्वासों
(घ)   ये सभी

प्रo 4 – निम्न में से कौन-सा कारक बच्चों के समाजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं?
(क)  पालन-पोषण
(ख)   सहानुभूति
(ग)    पड़ोस
(घ)    ये सभी

प्रo 5 – बालक के समाजीकरण की प्रक्रिया कब प्रारम्भ होती हैं?
(क)  जन्म से 3 वर्ष के बाद
(ख)   जन्म से
(ग)    किशोरावस्था से
(घ)    व्यस्क होने के बाद

प्रo 6 – समाजीकरण के किस अवस्था में बच्चों में जिज्ञासा की प्रवृति उच्च पायी जाती हैं?
(क)  शैशवकाल
(ख)   किशोरावस्था
(ग)    प्रारम्भिक बाल्यावस्था
(घ)    उत्तर-बाल्यावस्था

प्रo 7 – समाजीकरण किस अवस्था में बालकों में समकक्ष मित्रों एवं समूहों के साथ समायोजन करने की प्रवृति का विकास होता हैं?
(क)  प्रारम्भिक बाल्यावस्था
(ख)   किशोरावस्था
(ग)    उत्तर-बाल्यावस्था
(घ)    शैशवस्था

प्रo 8 – सबसे गहन और जटिल समाजीकरण होता हैं.
(क)  किशोरावस्था के दौरान
(ख)   पूर्व बाल्यावस्था के दौरान
(ग)    प्रौढ़ावस्था के दौरान
(घ)    व्यक्ति के पुरे जीवन में

प्रo 9 – बच्चों के समाजीकरण में शिक्षक की भूमिका होती हैं.
(क)  उनका बौद्धिक विकास करना.
(ख)   उन्हें साम्प्रदायिक शिक्षा प्रदान करना.
(ग)    उन्हें गुरु-कार्य देना
(घ)    उनके आर्थिक प्रयोग में सहयोग करना.

प्रo 10 – अपनी कक्षा के बच्चों के समाजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए शिक्षक को अपना व्यवहार ............. रखना चाहिए.
(क)  सहानुभूति किन्तु कठोर
(ख)   स्नेह और सहानुभूति
(ग)    सामान्य
(घ)    कठोर

प्रo 11 – निम्न से क्या बच्चों के समाजीकरण में प्रमुख भूमिका निभाता हैं?
(क)  खेल-कूद
(ख)   अच्छे कपड़ें
(ग)    बच्चे की सुन्दरता
(घ)    बच्चे की अच्छी पाठ्य-पुस्तक

प्रo 12 -  निम्नलिखित में से किस विचारक ने ‘मैं और मुझे’ का सिद्धांत दिया हैं.
(क)  दुर्खिम
(ख)   मीड
(ग)    लैमार्क
(घ)   कूले

प्रo 13 – “प्रत्येक समाज में अपनी विचारधारा, मूल्य, भाव, विश्वास, आर्दश तथा संस्कार जीवित अवस्था में होते हैं”. सामूहिक प्रतिनिधित्व का सिद्धांत के तहत यह किसका मत हैं?
(क)  किंबल यंग
(ख)   दुर्खिम
(ग)    डार्विन
(घ)    रॉस

प्रo 14 – बच्चे के समाजीकरण में परिवार ................ भूमिका निभाता हैं.
(क)  कम महत्वपूर्ण
(ख)   रोमांचकारी
(ग)    मुख्य
(घ)   गौण

प्रo 15 – समाजीकरण में मित्र बनाने की प्रवृति किस अवस्था में प्रारम्भ होती हैं?
(क)  शैशवस्था
(ख)   बाल्यावस्था
(ग)    किशोरावस्था
(घ)    उपरोक्त में से कोई नहीं

SEE ANSWER





उत्तर-
(1)ख     (2) ग    (3) घ   (4) घ    (5) ख
(6) ग     (7) ख   (8) क   (9) क   (10) ख
(11) क   (12) ख  (13) ख  (14) ख  (15) ख










Comments

Popular posts from this blog

पाठ-योजना का परिभाषा ,अर्थ, महत्व, विशेषता, आवश्यकता ( Meaning, Definition, Importance of Lesson Plan )

Lesson Plan Of Hindi - 20 (पाठ्य योजना , हिंदी )

सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य (Meaning, Definition & Objective of Micro teaching)